ePaper

दानापुर से कोटा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, आरा में भी ठहराव, देखें पूरा शेड्यूल

Updated at : 05 Feb 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Holi Special train

सांकेतिक फोटो

Holi Special Train: होली पर्व के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और कोटा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इससे त्योहार के दौरान सफर करना आसान होगा.

विज्ञापन

Holi Special Train: होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है. इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान के कोटा और बिहार के दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे बिहार और राजस्थान के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों, खासकर छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 09821 कोटा के सोगरिया से 28 फरवरी और 7 मार्च 2026 को रात 11 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी. यह ट्रेन रास्ते में बारां, सालपुरा और छबड़ा गुगोर स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 11 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी. इस दौरान ट्रेन कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को यात्रा का लाभ मिलेगा.

वापसी में गाड़ी संख्या 09822 दानापुर से 2 मार्च और 9 मार्च 2026 को रात 1 बजकर 15 मिनट पर निकलेगी. यह ट्रेन छबड़ा गुगोर, सालपुरा और बारां पर रुकते हुए अगले दिन रात 1 बजकर 10 मिनट पर कोटा पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन का समय इस तरह तय किया गया है कि यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक परेशानी न हो.

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव यह स्पेशल ट्रेन यूपी, एमपी और बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी. मार्ग में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिउकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, गुना और बारां स्टेशन पर रुकेगी. आरा और बक्सर के यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि होली के समय इन रूटों पर कंफर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन होता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ट्रेन में क्या-क्या सुविधा

इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं. इसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी के साथ-साथ स्लीपर और जनरल कोच भी शामिल होंगे. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी प्लान बनाने से पहले ऑफिसियल वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप पर टाइम टेबल की जांच कर लें.

इसे भी पढ़ें: बीपीएससी से होगी 44000 शिक्षकों की नियुक्ति, जल्द आएगा विज्ञापन, बिहार में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन