पटना में पूर्व सैनिक की पत्नी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, कमरे से बदबू आने पर बेटी ने देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

सांकेतिक तस्वीर
दानापुर के शाहपुर में पूर्व सैनिक की पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की. दो दिनों तक शव कमरे में ही पड़ा रहा, पुलिस जांच में जुटी.
Patna Crime News : शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में पूर्व सैनिक की पत्नी द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 35 वर्षीय कृति कुमारी, पति ज्योति झा के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है.
पुत्री ने देखा मां का शव
परिजनों के अनुसार कृति कुमारी घर में अकेली रहती थीं. उनके पति ज्योति झा वर्तमान में सैफ जवान के रूप में कार्यरत हैं और तीन दिन पहले ड्यूटी पर गए थे. मंगलवार की अहले सुबह उनकी पुत्री घर पहुंची तो कमरे से बदबू आ रही थी. कमरे का दरवाजा खोलने पर उसने अपनी मां को पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया.
पति को दी घटना की सूचना
घटना की जानकारी पुत्री ने तत्काल अपने पिता को फोन पर दी. सूचना मिलने के बाद ज्योति झा घर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.
आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फंदे से आत्महत्या का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : निशांत कुमार अचानक पहुंचे LNJP हॉस्पिटल, मरीजों से की बात, व्यवस्थाओं को देख भड़के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










