फाइनेंस कंपनी के लोन रिकवरी कर्मी से बदमाशों ने नकदी लूटी

Updated:
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के लोन रिकवरी कर्मी से बदमाशों ने नकदी लूटी

धनरूआ थाना स्थित छोटकी राढ़ा मोड़ के पास बीते गुरुवार की रात एक फाइनेंस कंपनी के लोन रिकवरी करने वाले कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखा 22 हजार रुपये लूट लिया

विज्ञापन

मसौढ़ी . धनरूआ थाना स्थित छोटकी राढ़ा मोड़ के पास बीते गुरुवार की रात एक फाइनेंस कंपनी के लोन रिकवरी करने वाले कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखा 22 हजार रुपये लूट लिया. बाद में लोन रिकवरी कर्मी सह औरंगाबाद के गोह निवासी रामानंद प्रसाद के पुत्र लालू कुमार ने धनरूआ पुलिस को सूचना दी. संभावना जतायी जा रही है कि बीते मंगलवार की रात धनरूआ थाना के बिरंची फ्लाइओवर के पास बाइक सवार बदमाशों ने जहानाबाद के कोशडिहरा निवासी जीजा व साल से स्कूटी व मोबाइल लूट ली थी. इसी गिरोह का हाथ है. लालू कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन