Coronavirus in Bihar, Updates : बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 535, कोरोना पॉजिटिवों में 6 महीने की बच्ची भी
Author Rajat kumar
Updated:
विज्ञापन
बिहार में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में 19 अप्रैल के बाद से कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में प्रतिदिन दो अंकों में वृद्धि दर्ज की गयी है. मंगलवार को सुबह 1 मरीज मिलने के बाद अभी 6 और नए मरीजों के साथ आंकड़ा 535 पहुंच गया है. रविवार को भी राज्य में 36 नये कोरोना मरीज मिले थे. वहीं, समस्तीपुर जिला कोरोना संक्रमित होनेवाला राज्य का 32वां जिला बन गया है. सोमवार को राज्य के चार जिलों में कुल 11 नये कोरोना पॉजिटिवों की पहचान की गयी है. जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिव के नये मामले पाये गये हैं, उसमें पश्चिम चंपारण, मधुबनी, बेगूसराय और समस्तीपुर शामिल हैं. राज्य के पांच जिले रेड जोन में हैं. बाकी सभी जिले ऑरेंज जोन में हैं. बिहार में एक भी ग्रीन जोन नहीं है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें