Coronavirus in Bihar,Updates : बिहार में 81 और मिले कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या 830
Author Rajat kumar
Updated:
विज्ञापन
बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है. राज्य के क्वारेंटिन सेंटर से कोरोना मरीज मिल रहे. मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों से 81 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोविड- 19 पीड़ितों की संख्या बढ़कर 830 हो गई है. बिहार में कोरोना से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होने वाले अब तक 378 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. बिहार में 50 फीसदी से ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं. इस महामारी का प्रसार राज्य के 37 जिलों तक हो चुका है. केवल एक जिला ही इसकी जद से दूर हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें