ePaper

बिहारः गया में वियतनामी नागरिक समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Updated at : 05 Jan 2024 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
बिहारः गया में वियतनामी नागरिक समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बाराचट्टी की एक पांच वर्षीय बच्ची व बराचट्टी की ही एक 21 साल की युवती की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आयी है. उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है.

विज्ञापन

बिहार के गया जिले में तीन लोगों की कोराेना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इनमें एक विदेशी नागरिक, बाराचट्टी की एक पांच वर्ष की बच्ची व बाराचट्टी की 21 साल की एक युवती शामिल हैं. स्वास्थ्य डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले चार्टर्ड विमान से वियतनाम से पर्यटकों का एक ग्रुप आया था. ये सभी सदस्य दूसरे दिन ही चार्टर्ड विमान से लौट भी गये थे.

एयरपोर्ट पर लिये गये रैंडम जांच सैंपल उस ग्रुप के एक 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. इसकी सूचना उस ग्रुप के सदस्यों को दे दी गयी है. इसके अलावा बाराचट्टी की एक पांच वर्षीय बच्ची व बराचट्टी की ही एक 21 साल की युवती की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आयी है. उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. इसके अलावा एक औरंगाबाद के रहनेवाला व्यक्ति भी संक्रमित मिल चुका है. किसी संक्रमित को अब तक अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन