हर वर्ग, क्षेत्र और समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ें : जेपी नड्डा

Updated at : 07 Sep 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
हर वर्ग, क्षेत्र और समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ें : जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सदस्यता अभियान के दौरान हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ने का टास्क सौंपा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सदस्यता अभियान के दौरान हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ने का टास्क सौंपा है. उन्होंने खास कर पिछड़ा -अति पिछड़ा समाज की उन जातियों को पार्टी से जोड़ने की सलाह दी है, जो पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर देश की उन्नति में भागीदार होना चाहते हैं. गया जिले से लौटने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देर रात भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश कोर ग्रुप और कोर कमेटी की बैठकों में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने सबसे पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की. प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल सहित सदस्यता अभियान की टोली और प्रदेश महामंत्रियों ने उनको सदस्यता अभियान की अब तक हुई प्रगति और आगे चलाये जाने वाले अभियानों की जानकारी दी. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने बिहार सरकार में शामिल भाजपा कोटे के मंत्रियों को भी केंद्र व राज्य की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और उसे धरातल पर उतरने को लेकर प्रयास करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, राज्य सरकार के मंत्री हर कोई सदस्यता अभियान में अपना योगदान दें. टोले-मोहल्ले, बाजार, माॅल, संस्थान मे जा कर अभियान चलाया जाये. सदस्यता अभियान को गति देने के लिए क्षेत्र में प्रवास करें. नियमित अंतराल पर अभियान की समीक्षा की जाये. उन्होंने बताया कि भाजपा की मंडल, जिला और प्रदेश में पदाधिकारी या कार्यसमिति सदस्य बनाने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है. सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 100 सदस्य बनाने होंगे. सदस्यता अभियान से जुड़े प्रदेशस्तरीय नेताओं ने बताया कि 11 से 17 सितंबर तक बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद, विधायक, विधान पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों मे प्रवास कर सदस्यता अभियान को गति देंगे. 25 सितंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राजभूषण चौधरी निषाद, संजय जयसवाल, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक जिवेश मिश्रा के साथ ही प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, राजेश वर्मा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन