मुख्यमंत्री 11 नवंबर को करेंगे महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 1:18 AM

विज्ञापन

बिहार के लिए गर्व की बात है कि राज्य में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन राजगीर में होने जा रहा है. यह प्रतियोगिता 11 से 20 नवंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री 11 नवंबर को करेंगे महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन सूचना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस -दर्शकों के लिए जिमी एप के माध्यम से “पहले आओ पहले पाओ ” के आधार पर पास की व्यवस्था की गयी है संवाददाता,पटना बिहार के लिए गर्व की बात है कि राज्य में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन राजगीर में होने जा रहा है. यह प्रतियोगिता 11 से 20 नवंबर तक चलेगी.11 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चैंपियनशिप ट्रॉफी(महिला) का उद्घाटन करेंगे.इसमें कुल छह टीमें यथा-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं.प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभागों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं.सोमवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेंदर ने दी.उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवासन, स्वागत और सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है.भारतीय टीम चार नवंबर को गया, चीन की टीम सात नवंबर को और जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और मलयेशिया की टीमें आठ नवंबर को बिहार पहुंच रही हैं.सभी प्रतियोगी देशों की परंपरा और संस्कृति के मद्देनजर उनके ठहरने और खानपान की व्यवस्था की गयी है.भारतीय टीम अपना पहला मैच 11 नवंबर को मलयेशिया के साथ खेलेगी. भारतीय टीम के साथ होने वाले मैच का शिड्यूल मैच की तिथि भारत बनाम अन्य देश 11 नवंबर 2024 मैच भारत बनाम मलयेशिया 12 नवंबर 2024 मैच भारत बनाम कोरिया 14 नवंबर 2024 मैच थाईलैंड बनाम भारत 16 नवंबर 2024 मैच भारत बनाम चीन 17 नवंबर 2024 मैच जापान बनाम भारत राजगीर का हॉकी टर्फ विश्व स्तरीय,यहां हॉकी का विश्वकप भी है संभव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्रन शंकरन ने कहा कि राजगीर का हॉकी टर्फ विश्व स्तरीय,यहां आने वाले दिनों में हॉकी का विश्वकप का आयोजन भी संभव है.उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण सोनी लाइव और सोनी टेन स्पोर्ट्स चैनलों के माध्यम से किया जायेगा, जिसे दुनिया के 172 देशों के दर्शक देख पायेंगे.दर्शकों के लिए जिमी एप के माध्यम से “पहले आओ पहले पाओ ” के आधार पर पास की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा स्टेडियम में प्रवेश से वंचित दर्शकों के लि एक फैन पार्क में बड़ा एलइडी स्क्रीन रहेगा जिस पर दर्शक सभी मैचों का प्रसारण देख सकेंगे.प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ियों को बिहार की ऐतिहासिक,आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासतों से अवगत कराने के लिए गया और राजगीर आसपास की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाने की भी व्यवस्था की गयी है. 18 नवंबर को हॉकी पर चर्चा संभावित 18 नवंबर को राजगीर खेल अकादमी परिसर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव-3 में हॉकी पर चर्चा प्रस्तावित है. जिसमें हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलिप तिर्की, हॉकी खिलाड़ी- पद्मश्री राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अर्जुन अवार्ड) से सम्मानित अर्जुन रामपाल, पद्मश्री राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अर्जुन अवार्ड) और पीआर श्रीजेश शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन