CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश ने वैशाली में किया करोड़ों की लागत वाले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, देखिए समृद्धि यात्रा की खास तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

वैशाली जिले में बना मेडिकल कॉलेज

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज वैशाली जिले में पहुंची. जिले को उन्होंने करोड़ों रुपए की सौगात दी. इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी किया. इसके अलावा सीएम नीतीश ने अलग-अलग विभागों के स्टॉल का इंस्पेक्शन किया.

विज्ञापन

CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिले में 463 करोड़ रुपए की लागत से बने राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया. यह कॉलेज लगभग 22 एकड़ में फैला हुआ है. कॉलेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने साल 2021 में किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज सीएम नीतीश ने कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक, ओपीडी और रेसिडेंशियल बिल्डिंग का इंस्पेक्शन भी किया. दरअसल, सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर वैशाली जिले में पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

वैशाली पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए योजनाओं के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय स्टार्टअप एवं इनोवेशन स्टॉल के अलावा अलग-अलग स्टॉल का इंस्पेक्शन भी किया.

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, 4 लाख 83 हजार महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए दिए गए हैं. इन महिलाओं को दो लाख रुपए और दिए जायेंगे. जिले में इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना की जाएगी.

सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण के दौरान लालू-राबड़ी शासनकाल पर तंज भी कसा. वैशाली आने पर सीएम नीतीश ने अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ-साथ बाबा बटेश्वर नाथ धाम में पूजा अर्चना भी की.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड : एम्स के डॉक्टर ने लगाया SIT पर आरोप, जांच में देरी की बताई वजह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन