सीएम ने अतिथि गृह व पशु विज्ञान विवि भवन का किया निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 1:41 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जिला अतिथि गृह, पटना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला अतिथि गृह के पुराने कमरों को तोड़कर यहां जो 55 कमरे का नया अतिथि गृह भवन बना है, उसके अनुरूप नया निर्माण कराया जाये.

विज्ञापन

सवाददाता,पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जिला अतिथि गृह, पटना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला अतिथि गृह के पुराने कमरों को तोड़कर यहां जो 55 कमरे का नया अतिथि गृह भवन बना है, उसके अनुरूप नया निर्माण कराया जाये. उन्होंने कहा कि अतिथि गृह के इस नये निर्माण से आने वाले अतिथियों को काफी सुविधा होगी. जिला अतिथि गृह के अंदर के रास्तों को भी ठीक कराने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया. उन्होंने परिसर में पौधारोपण का भी निर्देश दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विवि भवन परिसर का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने साइट प्लान के माध्यम से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बिहार पशु विज्ञान विवि भवन के बचे हुए निर्माण कार्य में तेजी लाकर यथाशीघ्र पूर्ण कराएं. इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शिक्षकों, कर्मियों, पशुपालकों एवं छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी. निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव एन विजयलक्ष्मी, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह व बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन