ePaper

चिराग पासवान ने सुशांत सिंह की आत्महत्या की जांच और दोषियों को सजा दिलाने की सीएम नीतीश से मांग की

Updated at : 18 Jun 2020 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
चिराग पासवान ने सुशांत सिंह की आत्महत्या की जांच और दोषियों को सजा दिलाने की सीएम नीतीश से मांग की

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं. इसी बीच लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की न्यायिक जांच करवाने की मांग की है.

विज्ञापन

पटना : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं. इसी बीच लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की न्यायिक जांच करवाने की मांग की है. चिराग पासरवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर उनसे सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की मांग की है.

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चिराग पासवान कहा कि जिन लोगों ने ऐसे हालात बनाए जिसके कारण सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या करना पड़ा उन सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए. बिहार सरकार इस विषय पर हस्तक्षेप कर महाराष्ट्र सरकार से बात करे और सुशांत को न्याय दिलवाए ताकि भविष्य में कोई और गुटबंदी का शिकार ना हो.

बात दें कि सुशांत की मौत के बाद जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी भी थी. इसमें सुशांत के मौत की सीबीआइ जांच की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि देश ने अपना होनहार बेटा खोया है. यदि सुशांत को न्याय नहीं मिला, तो हम सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हत्या करार देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं एक प्लांड मर्डर है.

विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन