पटना में गंगा के घाटों पर छठ में डूबकी पर लग सकती है रोक, छोटे बच्चों के घाट पर जाने पर प्रतिबंध

Chhath Puja 2021 Guidelines पटना में छठ की तैयारी शुरू हो गई है. पटना में छठ पर काफी भीड़ रहती है. इसको लेकर सरकार की ओर से भी लगातार समीक्षा की जा रही है. राजधानी पटना में कैसी प्लानिंग हो और क्या व्यवस्था हो जिससे आने वाले लोगों को राहत मिल सके, इसको लेकर पटना के डीएम एसएसपी बैठक कर रहे हैं.
Chhath Puja 2021 Guidelines राजधानी पटना में छठ की तैयारी शुरू हो गई है. पटना में छठ पर काफी भीड़ रहती है. इसको लेकर सरकार की ओर से भी लगातार समीक्षा की जा रही है. राजधानी पटना में कैसी प्लानिंग हो और क्या व्यवस्था हो जिससे आने वाले लोगों को राहत मिल सके, इसको लेकर पटना के डीएम एसएसपी बैठक कर रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से इस बार गंगा के बढ़े जलस्तर को ध्यान में रखते हुए डुबकी लगाने पर रोक लगाया जा सकता है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी छठ महापर्व को देखते हुए विभिन्न नदी घाटों के साथ ही तालाबों पर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करनी शुरु कर दी है. नदी किनारे घाटों के साथ ही तालाबों पर मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी. साथ ही प्रत्येक घाट पर एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है. स्वास्थ्य सेवाएं (आपदा प्रबंधन) की ओर से सभी जिलों के सिविल सर्जनों को एक पत्र भेजा गया है. इसमें दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
डुबकी लगाने पर लग सकती है रोक
व्रतियों को लेकर विशेष रूप से गाइडलाइन हो सकती है. इसमें छठ के दौरान गंगा में डुबकी लगाने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इस बार राज्य सरकार अधिक से अधिक लोगों से घर में ही छठ पर्व मनाने की अपील कर सकती है. इसके अलावा घाटों पर गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण सरकार ये फैसला ले सकती है. वहीं घाटों पर आतिशबाजी पर रोक रहेगी. इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. जलस्तर को देखते हुए बैरिकेडिंग के लिए निर्देश दिया गया है.
बच्चों और बड़ों के लिए होंगे अलग-अलग नियम
पटना जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर छठ महापर्व का आयोजन किया गया है. लेकिन, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का भी विशेष ध्यान में रखा जा रहा है. घाट पर मास्क/सैनिटाइजर का अनिवार्य प्रयोग करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं यह भी चर्चा है कि बच्चों और बड़ों के साथ व्रतियों के लिए अलग-अलग नियम होंगे. इस नियम का सख्ती से पालन कराने को लेकर घाटों पर सीसीटीवी के साथ वाच टावर भी बनाए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




