ePaper

CBSE Board 10th Result 2020: पटना रीजन के 90.60% छात्र उत्तीर्ण, टॉप टेन जोन में शामिल

Updated at : 15 Jul 2020 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Board 10th Result 2020: पटना रीजन के 90.60% छात्र उत्तीर्ण, टॉप टेन जोन में शामिल

CBSE Board 10th Result 2020, CBSE 10th Result 2020 updates: पटना : सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in पर बुधवार को जारी कर दिया. साल 2020 की 10वीं कक्षा में 91.46 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं, बिहार के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप टेन जोन में जगह बनाने में सफलता हासिल की है. बिहार के 90.60 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं.

दो दिन पहले जारी हुए सीबीएसई की परीक्षा में 12वीं के छात्रों का प्रदर्शन सबसे फीका रहा. सीबीएसई के कुल 16 रीजन में सबसे निचले पायदान पर पटना रीजन रहा था. वहीं, 10वीं के छात्रों के प्रदर्शन की बदौलत पटना रीजन दसवें स्थान पर काबिज हो गया. पटना रीजन के छात्रों का प्रदर्शन दिल्ली ईस्ट, दिल्ली वेस्ट और उत्तर प्रदेश के छात्रों से बेहतर रहा.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली के दिल्ली वेस्ट, दिल्ली ईस्ट और गुवाहाटी रीजन से पटना रीजन के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है. वहीं, देहरादून रीजन का प्रदर्शन भी पटना रीजन से इस साल खराब रहा है.

हालांकि, पिछले साल की तुलना में पटना रीजन तीन पायदान नीचे फिसला है. साल 2019 में पटना रीजन कुल 16 रीजन में सातवें स्थान पर काबिज रहा था. साथ ही पटना रीजन के कुल उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत भी बेहतर था. पिछले साल 91.86 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे. इस बार परीक्षा परिणाम में 0.26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है.

स्टूडेंट्स यहां चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई के वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

डिजिलॉकर पर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

उमंग पर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा एसएमएस से भी सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्राप्त किया जा सकता है. इसके लिए CBSE10<Space><RollNo><Space><Admin Card Id> टाइप करने के बाद मोबाइल नंबर 7738299899 पर भेज एसएमएस भेज कर भी रिजल्ट के बारे में जानकारी ली जा सकती है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन