बक्सर रेलवे स्टेशन को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा लुक, 130 करोड़ रुपए का मिला गिफ्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Feb 2026 2:56 PM

विज्ञापन

बक्सर रेलवे स्टेशन

Buxar Railway Station: बक्सर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है. लगभग 130 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इस परियोजना को लेकर डीपीआर तैयार कर लिया गया है, जिस पर मंजूरी बाकी है.

विज्ञापन

Buxar Railway Station: बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है. जल्द ही यह स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखने वाला है. जानकारी के मुताबिक, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है. लगभग 130 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे. यहां से सफर करने वाले यात्रियों को वर्ल्ड क्लास जैसी सुविधा मिल सकेगी.

डीपीआर किया गया तैयार

बक्सर रेलवे स्टेशन से जुड़ी परियोजना को लेकर डीपीआर तैयार कर लिया है और इसे रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. बक्सर रेलवे स्टेशन के नए तरीके से बनने से बक्सर के आस-पास के लोगों को भी इसका फायदा मिल सकेगा. जैसे कि चौसा, रघुनाथपुर, दिलदारनगर और डुमरांव के यात्रियों को भी सहूलियत मिल सकेगी.

कैसा दिखेगा बक्सर रेलवे स्टेशन?

जानकारी के मुताबिक, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टोशनों को अच्छे तरीके से डेवलप किया जा रहा है. ऐसे में बक्सर स्टेशन भी नए रूप में दिखेगा. डीपीआर की माने तो, रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह नया लुक दिया जाएगा. इसके साथ ही यहां सांस्कृतिक विरासत की झलक भी यात्रियों को देखने के लिए मिलेगी.

रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी ये सुविधाएं

रेलवे स्टेशन पर अन्य सुविधाओं को लेकर बताया गया कि प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाएगा. इसके साथ ही यात्रियों के लिए वर्ल्ड क्लास वेटिंग हॉल तैयार किया जाएगा. इसके अलावा फुट ओवरब्रिज को पहले के मुकाबले और भी अच्छे तरीके बनाया जाएगा, जगह-जगह पर कैमरे लगाए जायेंगे. इसके साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा.

पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा

बक्सर को विश्वामित्र की नगरी भी कहा जाता है. ऐसे में जिले का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है. काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. रेलवे स्टेशन के नए रूप में बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा. इसके साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकेगी.

Also Read: बिहार में नए इंडस्ट्रियों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, ऊर्जा विभाग ने की ये प्लानिंग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन