बिहार में खुल्लम-खुल्ला गोलीबारी का Live Video, तीन भाइयों की बिछी लाशें
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 24 May 2025 7:38 PM

Video: बिहार के बक्सर में बालू-गिट्टी गिराने के विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हुई जो खूनी संग्राम में बदल गया. पांच लोगों को इस हिंसक झड़प में गोली लगी और तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गयी.
Bihar Video: बिहार के बक्सर में खूनी संग्राम छिड़ा. राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में रोड पर बालू गिट्टी गिराने के मामले में गांव के एक परिवार के तीन चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार जलहरा कौवा खोंच मुख्य पथ पर अहियापुर गांव के नजदीक रोड पर बालू गिट्टी गिराने के मामले को लेकर शुक्रवार को विवाद छिड़ा. इसी मामले को लेकर शनिवार की अहले सुबह लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनते ही अफरा तफरी मच गया.चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मृतक के परिजनों के बच्चे एवं महिलाएं भी घर से लाठी डंडा लेकर बाहर निकल पड़े. 10 मिनट तक चली गोली से एक ही परिवार एवं पट्टीदार के पांच लोगों को गोली लग गयी. जिसमें से दो कि घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.एक व्यक्ति की मौत अस्पताल जाने क्रम में हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए