लूट के इरादे से कारोबारी को मारी गोली, जख्मी
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 13 Apr 2025 11:12 PM
patna news: मनेर. महुआरी बगीचा के समीप नयी सड़क छितनावा-उसरी, हाथीखाना मार्ग पर बाइक सवार एक दर्जन अपराधियों ने वसूली कर लौट रहे किराना के थोक व्यवसायी से लूट के फिराक में गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया.
मनेर. महुआरी बगीचा के समीप नयी सड़क छितनावा-उसरी, हाथीखाना मार्ग पर बाइक सवार एक दर्जन अपराधियों ने वसूली कर लौट रहे किराना के थोक व्यवसायी से लूट के फिराक में गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस दौरान अपराधियों के गोली की आवाज व कारोबारी के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटने लगे,तो अपराधी भाग निकले. बताया जाता है कि किराना के थोक व्यवसायी व शेरपुर पश्चिमी पंचायत के दोस्त नगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता के पुत्र निशांत उर्फ पिंटू कार से ड्राइवर विनय कुमार व मुंशी के साथ नौबतपुर से तकादा कर लौट रहे थे. छितनावां निकलने वाली नयी सड़क पर महुआरी बागीचा के समीप पांच बाइकों पर सवार लगभग एक दर्जन की संख्या में सवार अपराधियों ने व्यवसायी की कार को ओवरटेक कर रुकवाना चाहा. रितेश अपराधियों के मंसूबे को भांप ड्राइवर को तेज गति से कार भगाने को कहा. इस पर बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर कार के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया. उसके बाद ड्राइवर व मुंशी साथ मारपीट करते हुए कार का शीशा फोड़ डाला. उसके बाद लूटपाट करने की कोशिश की. जिसका विरोध निशांत ने किया तो गोली चला दी. गोली निशांत के हाथ में लगी है. वहीं अपराधियों ने गाड़ी के कई हिस्सों में भी गोली मारी. जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. निशांत को ड्राइवर और मुंशी ने कार से दानापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं ड्राइवर को मनेर पुलिस अपने साथ ले जाकर घटनास्थल पर जांच के लिए जुटी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










