बंद घर का ताला तोड़ दो लाख के जेवर और 50 हजार नकद चोरी

Updated:
विज्ञापन
बंद घर का ताला तोड़ दो लाख के जेवर और 50 हजार नकद चोरी

तारेगनाडीह मुहल्ले निवासी बृजलाल कुमार के बंद घर का बदमाशों ने रविवार की रात ताला तोड़कर कमरे से दो लाख के आभूषण और 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसौढ़ी

तारेगनाडीह मुहल्ले निवासी बृजलाल कुमार के बंद घर का बदमाशों ने रविवार की रात ताला तोड़कर कमरे से दो लाख के आभूषण और 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गये. इस संबंध में बृजलाल प्रसाद की पत्नी कविता कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. प्राथमिकी के मुताबिक, कविता कुमारी बीते शनिवार को घर में ताला लगाकर अपने ससुराल बिशुनगंज चली गयी. इधर सोमवार को वापस वहां से अपनी स्कूटी लेने तारेगनाडीह स्थित घर पर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा देखा. अंदर जाने पर हर कमरे का ताला टूटा मिला. आरोप यह भी है कि एक कमरे में बैग में रखा दो लाख के आभूषण और 50 हजार नकद गायब था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन