शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने कर दी थी प्रेमिका की हत्या

पटना के शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने महिला की गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपित अभय कुमार को बुधवार को जेल भेज दिया है.
पटना. शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने महिला की गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपित अभय कुमार को बुधवार को जेल भेज दिया है. उसने महिला की हत्या की बात को कबूल किया है. पूछताछ में पता चला है कि शेखपुरा के एक मकान में महिला अपने पति एवं दो बच्चों के साथ रहती थी. उसी मकान में अभय भी किरायेदार था. लॉकडाउन में महिला का पति अपने गांव चला गया था, जबकि महिला नहीं गयी. इसी दौरान अभय से उसका प्रेम संबंध बन गया. लॉकडाउन के बीच दोनों एक साथ रहे.
इसके बाद महिला अभय पर शादी करने का दबाव बना रही थी. लेकिन अभय शादी नहीं करना चाहता था. महिला ने कहा था कि शादी नहीं करने पर वह केस कर देगी. इसी के बाद अभय ने हत्या की साजिश रची. इस दौरान 30 जुलाई को उसे मौका मिला और उसने महिला की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को कमरे में बंद करके भाग गया. दुर्गंध आने पर लोगों ने शास्त्री नगर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पति ने अभय पर हत्या करने का आरोप लगाया. पुलिस ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










