Video: पटना के बोरिंग रोड चौराहा पर घूम-घूम कर चलायी गोली, बुलेट सवारों का वीडियो वायरल

Video: पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर बुलेट सवार अपराधियों ने घूम-घूम कर गोलीबारी की. बुलेट सवारों का वीडियो वायरल हो रहा है. कांग्रेस ने भी इसका वीडियो शेयर किया है.
पटना के बोरिंग कैनाल रोड में पिछले दिन स्कॉर्पियो सवार लफंगो के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में है. इस घटना के बाद अब तक 14 पुलिसकर्मियो को सस्पेंड भी किया जा चुका है. वहीं, बोरिंग रोड चौराहे पर बुलेट सवार युवक द्वारा गोली चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ है. सूत्र ने बताया कि यह शनिवार की अहले सुबह करीब पांच बजे की घटना है और उसी दिन दोपहर साढ़े तीन बजे बोरिंग कैनाल रोड मे स्कॉर्पियो सवार लफंगो ने भी फायरिंग की. वायरल वीडियो मे बोरिंग रोड चौराहा स्थित मंदिर के पास कई लोग खड़े है. इसी दौरान बुलेट सवार दो युवक आये, जिनमे से पीछे बैठे यु���क ने पिस्टल से रूक-रूक कर दो बार फायरिंग की. बिहार कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर किया है.
राजधानी में भी अपराधी आज़ाद हैं, सरकार खामोश है, सिस्टम लापता है।
— Bihar Congress (@INCBihar) May 27, 2025
स्रोत;- ttps://www.facebook.com/share/12HiMnjbpsY/?mibextid=wwXIfr pic.twitter.com/OZ8kvAahjH
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए