बीएमपी-14 के पांच बैरकों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन

Updated:
विज्ञापन

पटना जिला में कंटेनमेंट जोन की संख्या लगातार बढ़ रही है. दो कंटेनमेंट जोन को खत्म कर आम जन जीवन बहाल किया जा चुका है. लेकिन संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

विज्ञापन

पटना : पटना जिला में कंटेनमेंट जोन की संख्या लगातार बढ़ रही है. दो कंटेनमेंट जोन को खत्म कर आम जन जीवन बहाल किया जा चुका है. लेकिन संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीएमपी को भी कंटेनमेंट जोन बनाने के साथ ही अब पटना जिले में इसकी संख्या बढ़ कर 17 हाे गयी है. बीएमपी-14 की बैरक संख्या 7, 11, 15, 23, 25 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इन बैरकों से न कोई बाहर आ सकता है और न ही इसके अंदर कोई जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्वारेंटिन केंद्रों की संख्या-61

क्वारेंटिन केंद्रों में लोगों की संख्या-4907

कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या-99

डिस्चार्ज व्यक्तियों की कुल संख्या-41

कोविड केयर सेंटर में रहनेवाले लोगों की संख्या -56

पटना जिले में आपदा केंद्र शहर में संचालित आपदा राहत केंद्रों की संख्या -27

राहत केंद्रों पर आवासित लोगों की संख्या-237

राहत केंद्रों पर भोजन ग्रहण करनेवालों की संख्या-32960

केंद्रों पर भोजन ग्रहण करने वालों की कुल संख्या-10,30,897

थाना द्वारा वितरित कुल फूड पैकेट की संख्या-322636

बीएमपी में 236 घरों में हुआ हाउस-टू-हाउस सर्वे

बीएमपी में 236 घरों में हाउस-टू-हाउस सर्वे किया गया. इसमें 789 पारिवारिक सदस्यों का सर्वे किया गया है. इसके अलावे पुलिस लाइन में 288 घर का सर्वे किया गया. इसमें 1393 पारिवारिक सदस्य का सर्वे किया गया है. इसके साथ ही मलिन बस्तियों में 18731 घरों का भी हाउस-टू-हाउस सर्वे किया गया है. इतना ही नहीं पटना जिले में कुल 12,11,942 घरों का अभी तक हाउस-टू-हाउस सर्वे किया जा चुका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन