36 लाख से अधिक के गबन का आरोपी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी पटना से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

36 लाख से अधिक के गबन के आरोपी पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी मलय कुमार शेखर को पटना के अनिसाबाद से बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल के अकोढ़ी गोला प्रखंड के पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी मलय कुमार शेखर को पटना के अनिसाबाद से बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बात की जानकारी एसपी आशीष भारती ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अकोढ़ी गोला में उक्त प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी ने अपनी प्रतिनियुक्ति के दौरान रोहतास बाजार समिति तकिया सीएमआर गोदाम के गोदाम प्रबंधक के रूप में प्रतिनियुक्त थे. इस दौरान उन पर 36 लाख रुपये से ज्यादा राशि के धान की सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में साल 2017 में सासाराम नगर थाने में एफ आई आर दर्ज की गई थी.

एसपी ने बताया कि आज गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त शेखर को पटना से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन