हर घर में दस्तक देंगे भाजपाई, 1 करोड़ से अधिक बनायेंगे सदस्य
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Sep 2024 1:06 AM
मंगलवार से बिहार में भाजपा के सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत हो गयी. प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के 13 गणमान्य सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा पुन: पार्टी के सदस्य बने.
संवाददाता, पटना मंगलवार से बिहार में भाजपा के सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत हो गयी. प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के 13 गणमान्य सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा पुन: पार्टी के सदस्य बने. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हर घर पर दस्तक देंगे. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा जो कमिटमेंट करती है उसे कभी नहीं भूलती है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की अपील करते हुए नया रिकॉर्ड बनाने की बात कही. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह 2047 के विकसित भारत का नींव रखने जा रहे हैं, जिसमे सभी धर्मों, सभी जातियों के लोग होंगे. कार्यक्रम का मंच संचालन प्रभारी जीवेश मिश्रा ने किया. इस मौके पर भूतपूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पद्मश्री विमल जैन, पद्मश्री डा शांति राय, सीता साहू, वैष्णवी, पद्मश्री श्याम शर्मा, श्रेयसी सिंह, भागीरथी देवी, रतन कुमार सिंह, डॉ सीपी ठाकुर, दशरथ राम, दीप श्रेष्ठ और मनोज कुमार दास जैसी ख्यातिप्राप्त लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










