विनोद तावड़े कौन हैं, जिन्हें भाजपा नेतृत्व ने सौंपा है बिहार BJP का प्रभार

Updated at : 09 Sep 2022 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
विनोद तावड़े कौन हैं, जिन्हें भाजपा नेतृत्व ने सौंपा है बिहार BJP का प्रभार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रभारियों की अधिसूचना जारी की है. इसके अनुसार बिहार का प्रभार महाराष्ट्र के नेता विनोद तावड़े को सौंप गया है.

विज्ञापन

पटना. भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक स्तर पर बदलाव किया है. भाजपा ने बिहार, झारखंड और बंगाल सहित 15 राज्यों में नये प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है. इसमें महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को बिहार भाजपा का प्रभारी बनाया गया है. वहीं हरीश द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया है.

दो दशक से अधिक लंबा अनुभव

बिहार के नये भाजपा प्रभारी बनाये गये विनोद तावड़े के पास सरकार और संगठन का दो दशकों से अधिक लंबा अनुभव है. वे महाराष्ट्र में शिक्षा मंत्री के साथ ही मुंबई भाजपा के अध्यक्ष भी रहे. उनके संगठन के कुशल अनुभव को देखते हुए ही पिछले साल उनको पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी. विनोद तावड़े को कुशल संगठक और कुशल प्रशासक भी माना जाता है.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सामाजिक जीवन की शुरुआत की

बिहार के बदले राजनीतिक माहौल में भाजपा के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ही शीर्ष नेतृत्व ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है. 1995 में भाजपा में आने से पहले विनोद तावड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर भी रहे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक बाल स्वयं सेवक के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की. उनको सीधी और खरी बात कहने के लिए जाना जाता है.

Also Read: भाजपा में बड़ा बदलाव, विनोद तावड़े को बनाया गया बिहार का प्रभारी, मंगल पाण्डेय को भी मिली अहम जिम्मेदारी
भाजपा ने जारी की प्रभारी की सूची 

भाजपा ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है. अमित मालवीय और आशा लकड़ा उनके सह प्रभारी होंगे. बिहार के विधायक और पूर्व मंत्री नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी बनाये रखा गया है. इस राज्य के प्रभारी ओम माथुर होंगे. बिहार के नेता और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा नॉर्थ -इस्ट राज्यों के सह संयोजक बनाये गये हैं. इनके संयोजक डॉ संबित पात्रा होंगे.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन