बिहार में भाजपा के विधायक दल का नेता तय करेंगे UP और राजस्थान के मंत्री
केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति
BJP Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुनने की कवायद तेज हो गई है. भाजपा तीन पर्यवेक्षक की टीम को बिहार भेजने वाली है. आइए जानते हैं आखिर ये तीन पर्यवेक्षक कौन हैं ?
Bihar Political News: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने विधायक दल के नेता को चुनने में जुटी हुई है. ऐसे में भाजपा ने बिहार के विधायक दल का नेता चुनने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय लॉ और जस्टिस मिनिस्टर अर्जुन मेघवाल को बिहार भेजने वाली है.
आपके शहर में
भाजपा ने जारी किया लेटर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बिहार में विधायक दल के नेता का चुनने के लिए लेटर जारी किया. उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक और अर्जुन मेघवल और निरंजन ज्योति को केन्द्रीय सह-पर्यवेक्षक चुना है.

केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं. वो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं. वो सीएम योगी की सरकार में ग्राम विकास, समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण मंत्री हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए