प्रेम परवान चढ़ा तो मंदिर में रचा ली शादी, बिहटा के बाबा बिहटेश्वरनाथ धाम में लिए सात फेरे, जानिए पूरी खबर
शादी के बाद दूल्हा- दुल्हन
Bihta Love Marriage : बिहटा के सदिसोपुर गांव के हिमांशु और तन्नू ने अपने प्यार को अंजाम देते हुए बाबा बिहटेश्वरनाथ धाम मंदिर में सात फेरे लिए. परिवार की जानकारी और सहमति से हुई इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा है.
Bihta Love Marriage : पटना से सटे बिहटा के सदिसोपुर गांव निवासी हिमांशु कुमार और तन्नू कुमारी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था. दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे. परिवारों को उनके रिश्ते की जानकारी मिलने के बाद दोनों ने अपनी इच्छा से शादी करने का फैसला लिया.
बाबा बिहटेश्वरनाथ धाम में लिए सात फेरे
गुरुवार की रात करीब नौ बजे हिमांशु और तन्नू बाबा बिहटेश्वरनाथ धाम मंदिर पहुंचे. यहां पुजारी ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया. शादी के दौरान दोनों ने सात फेरे लिए और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया.
शादी की खबर मिलते ही मंदिर में जुटी भीड़
प्रेमी जोड़े की शादी की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. मंदिर में हुई इस शादी की चर्चा शुक्रवार को पूरे इलाके में होती रही.
दोनों परिवारों की जानकारी में हुआ विवाह
जानकारी के अनुसार, हिमांशु के पिता का नाम जीतू सिंह है, जबकि तन्नू कुमारी के पिता स्वर्गीय संजय साव थे. दोनों परिवारों को प्रेम संबंध की जानकारी थी. इसके बाद दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह करने का निर्णय लिया.
साथ मिलकर जीवन आगे बढ़ाने की कही बात
शादी के बाद हिमांशु और तन्नू ने कहा कि वे लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. अब दोनों साथ मिलकर अपने वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाना चाहते हैं. दोनों ने लोगों से अपील की कि उनके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी खड़ी न की जाए.
इलाके में चर्चा का विषय बनी शादी
सदिसोपुर के इस प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी शुक्रवार को इलाके में चर्चा का विषय बनी रही. परिजनों की सहमति के बाद दोनों ने सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते को विवाह का रूप दिया और सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थाम लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए