Bihta Airport: PM Modi ने किया बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास, यात्रियों को मिलेगी हाई क्लास वाली फैसिलिटी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 May 2025 5:43 PM
Bihta Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया. जहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं दी जायेंगी. इसके साथ ही उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया. देखा जाए तो, चुनावी साल में बड़ा तोहफा पीएम मोदी ने बिहार की जनता को दिया.
Bihta Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी पटना पहुंचे जहां उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअली शिलान्यास भी किया. इसके बाद फिलहाल पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं. जिसे लेकर पटना की जनता के बीच गजब का उत्साह देखने के लिए मिल रहा है. बता दें कि, बिहटा एयरपोर्ट, पटना एयरपोर्ट से ज्यादा बड़ा होगा. इसकी लागत 1453 करोड़ रुपये है. बता दें कि, पटना एयरपोर्ट 65000 वर्ग मीटर में बनाया गया है जबकि बिहटा एयरपोर्ट 68000 वर्ग मीटर में बनाया जायेगा.
यात्रियों को मिलेगी ये सभी सुविधाएं
वहीं, यात्रियों को भी बेहद खास फैसिलिटी दी जायेगी. सुविधाओं की बात की जाए तो, करीब 3 हजार पैसेंजर्स एक बार में टर्मिनल पर रुक सकेंगे. 64 चेक-इन काउंटर बनाए जायेंगे. 16 सेल्फ चेक-इन काउंटर और 6 कन्वेयर बेल्ट होंगे. इसके अलावा 6 एयरोब्रिज सीधे विमान में जाने के लिए बन गए हैं. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए एलिवेटेड रोड और मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जायेंगे. तो वहीं, टर्मिनल को भविष्य में दो फ्लोर तक विस्तार करने की भी योजना है. खास बात यह भी बताई जा रही है कि, यहां एक साथ 10 विमानों को पार्क किया जा सकेगा. इसके अलावा भी कई सारी सुविधाएं पैसेंजर्स को दी जायेगी.
1453 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार
वहीं, बिहटा एयरपोर्ट को लेकर जो जानकारी सामने आई उसकी माने तो, यह कुल 1453 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. जहां से देश-विदेश के बड़े विमान भी उड़ान भरेंगे. बिहटा एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण से जुड़ी ये जानकारी सामने आई है कि, फिलहाल 126 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है. जिसमें से 108 एकड़ एयरपोर्ट ऑथोरिटी को रनवे और टर्मिनल भवन के लिए दिया जायेगा. तो वहीं 18 एकड़ की जमीन को स्टेट हैंगर के लिए राज्य सरकार इस्तेमाल करेगी. खबर की माने तो, बिहटा एयरपोर्ट साल 2027 तक पूरी तरह बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि, बिहटा एयरपोर्ट के बन जाने से पटना एयरपोर्ट पर दबाव कम होने की उम्मीद है.
Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट की कब हुई थी स्थापना, क्यों जरूरत पड़ी नए टर्मिनल भवन की ? जानिए सब कुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










