ePaper

पछुआ हवाओं की चपेट में बिहार, इस दिन से और पड़ेगा ठंड, IMD ने बताया कितना गिरेगा तापमान

Updated at : 09 Jan 2025 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Alert IMD

बिहार मौसम अलर्ट

Bihar Weather पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को सक्रिय हो रहा है. इसके एक-दो दिन बाद बिहार में ठंड बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन

Bihar Weather:  बिहार औसतन तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली उत्तरी-पछुआ हवाओं ने की गिरफ्त में रहा. अगले दो दिन इसी तरह ठंड बने रहने के आसार हैं. आइएमडी ने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो से तीन दिन राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमश: कमी दर्ज की जायेगी.

आइएमडी के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी अगले कई दिन तक कोहरा छाये रह सकता है. नौ जनवरी को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में एवं 10 जनवरी को उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार में घने कोहरे के छाये रहने के आसार हैं. आइएमडी ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार की अपडेट खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें..

इस दिन तर जारी रहेगा कंपाने वाली ठंड


फिलहाल अभी अगले कुछ दिनों तक सर्द पछुआ चलते रहने की संभावना है. इसकी वजह से कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी. बुधवार को ठंडी हवाओ के चलते पूरे राज्य में गया को छोड़ कर सभी जिलो में उच्चतम तापमान 20 डिग्री से भी कम आ गया है. सबसे खास बात रही कि इन सर्द हवाओं ने दिन में खिली धूप को भी बेअसर कर दिया. गया में राज्य का सर्वाधिक उच्चतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

10 जनवरी से ठंड बढ़ने की आशंका

सबसे कम न्यूनतम तापमान छपरा में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इधर मौसमी बदलावों की वजह से वाल्मीकिनगर, दरभंगा और सुपौल में हल्की बरसात दर्ज की गयी है. 10 जनवरी के बाद से राज्य में ठंड का एक नया दौर शुरू हो सकता है. दरअसल पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को सक्रिय हो रहा है. इसके एक-दो दिन बाद बिहार में ठंड बढ़ने की आशंका है. हालांकि इस बारे में आइएमडी ने अपना आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

ये भी पढ़ें.. Bihar Weather: बिहार में और गिरेगा पारा, देखिए वीडियो कब तक पड़ेगी हड्डी गला देने वाली ठंड?

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन