ePaper

Bihar Weather: पछुआ हवा से बिहार में बढ़ी कनकनी, न्यू ईयर में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Updated at : 31 Dec 2024 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather update
बिहार में पछुआ हवा से कनकनी बढ़ेगी

Bihar Weather बिहार में मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मौस विज्ञान केंद्र के अनुसार पछुआ हवा की वजह से बिहार में नए साल की इंट्री कड़ाके की ठंड के साथ होने वाली है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के लोग न्यू ईयर 2025 का सेलिब्रेशन कड़ाके की ठंड के बीच होगा. जबकि आज बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग की ओर से बिहार में फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन सर्द पछुआ हवा की वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से जो अलर्ट जारी किया गया है उसके अनुसार इस बार जनवरी माह की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी. अगेल एक से दो दिन में कोल्ड वेव की भी स्थिति बन सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है. उधर से आने वाली हवा नए साल के साथ बिहार में कड़ाके की ठंड लेकर आएगी. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन