ePaper

Bihar Weather: पटना सहित 26 जिलों में भीषण कोल्ड डे का अलर्ट, IMD ने कहा जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलें

Updated at : 19 Jan 2024 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: पटना सहित 26 जिलों में भीषण कोल्ड डे का अलर्ट, IMD ने कहा जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलें

Bihar Weather : ठंड के कारण सड़क, ट्रेन हो या फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. आज भी 12 जिलों में कोल्ड डे तो वहीं पटना सहित 26 जिलों में भीषण कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है

विज्ञापन

बिहार में सर्दी का सितम अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा. ऊपरी वायुमंडल के सबसे निचले क्षेत्र में बर्फीली ठंडी पछुआ और उत्तर पछुआ हवा के चलने तथा समुद्र की सतह से 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर चल रही जेट स्ट्रीम के असर से बिहार में 19 से 24 जनवरी तक और भी भीषण ठंड पड़ेगी. आइएमडी ने हाइ अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि विशेष जरूरत नहीं हो, तो घर से बाहर नहीं निकलें. पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्यभर में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसकी वजह से उच्चतम तापमान के काफी कम रहने की भी आशंका है. आइएमडी के मुताबिक पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. वहीं, औसत अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं. ऐसे में ठंड से बच कर रहे. देखिए वीडियो…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन