Bihar Weather: 23 नवंबर तक 13 डिग्री पहुंच जायेगा पारा, मौसम में होगा बड़ा बदलाव

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Nov 2024 10:51 PM

विज्ञापन

Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है. पिछले दो दिनों से ठंड महसूस की जा रही है. पछुआ हवा चलने के कारण सुबह और रात में लोगों को ठंड का अनुभव हो रहा है.

विज्ञापन

Bihar Weather: मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि 23 नवंबर तक बिहार में न्यूनतम पारा लुढ़क कर 13 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में आधी रात से सुबह तक कुहासा गिरने की भी संभावना जतायी है. बिहार में पिछले दो दिनों से ठंड महसूस की जा रही है. पछुआ हवा चलने के कारण लोगों को ठंड का अनुभव हो रहा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

अचानक बढ़ी ठंड

पिछले दो-तीन दिनों में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है. इस कारण राज्य में ठंड भी अचानक बढ़ गई है. दो दिन पहले तक लोग जहां रात में पंखा चलाकर सो रहे थे. वहीं, अब लोगों को चादर और कम्बल का सहारा लेना पड़ रहा है. दिन का अधिकतम तापमान भी कम होने के कारण लोग सुबह शाम हाफ स्वेटर और शॉल में नजर आ रहे हैं. दो दिन पहले तक लोगों को गर्म कपड़े की जरूरत महसूस नहीं हो रही थी. अचानक मौसम के बदलने के कारण सुबह और शाम लोग गर्म कपड़े का सहारा ले रहे हैं.

Bihar Weather News

बीमार होने का खतरा

मौसम में हुए बदलाव के कारण डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. डॉक्टर के मुताबिक तापमान के अचानक कम होने के कारण मनुष्य के शरीर को इसे एडजस्ट करने में काफी दिक्कत महसूस होती है. शरीर तापमान के बड़े अंतर को आसानी से एडजस्ट नहीं कर पाता जिसके कारण बच्चे, बुजुर्ग और यहां तक कि कमजोर शरीर वाले युवा भी बीमार पड़ सकते हैं.

हार्ट और हाइ बीपी के मरीज को स्ट्रोक का खतरा

नालंदा मेडिकल कॉलेज पटना (NMCH) में सेवा दे चुके डॉ गिरिजेश कुमार ने कहा है कि इस मौसम में कमजोर लोगों को तो सावधान रहने की जरूरत है ही, लेकिन हार्ट और बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसे मौसम में इनमें स्ट्रोक होने का खतरा बना रहता है. हाई बीपी और दिल के मरीजों को ऐसे मौसम में मॉर्निंग वॉक से बचना चाहिए. उन्हें बिस्तर छोड़ने के पहले गर्म कपड़ों से अपने शरीर को पूरी तरह ढककर ही बिस्तर से बाहर निकलनी चाहिए.

एक सप्ताह में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक सप्ताह में अच्छी-खासी सर्दी महसूस की जाएगी. आने वाले दिनों में पारा तेजी से नीचे लुढ़केगा. ऐसे में राज्य में ठंड और बढ़ सकती है खासकर सुबह-शाम और रात में लोगों को अच्छे-खासे ठंड का सामना करना पड़ सकता है. तेज पछुआ हवा चलने की वजह से ठिठुरन महसूस हो सकती है. वातावरण में नमी की अधिकता है जिस वजह से सुबह में कुहासा छाया रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: Simaria Bridge: इस वजह से आठ घंटे पूरी तरह बंद रहेगा सिमरिया पुल, दोनों तरफ जवान रहेंगे तैनात

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन