बिहार में 6.7 डिग्री तक पहुंचा तापमान, इस दिन से बदलेगा मौसम, आज 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Feb 2025 7:36 AM
Bihar Weather
Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम जारी है. आज शनिवार को 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद सबसे ठंडा जिला रहा.
Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम जारी है. आज शनिवार को 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बाकी 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 से 14°C के बीच रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 3 फरवरी से मौसम बदलेगा और 6 फरवरी से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है.
1 और 3 फरवरी को दिख सकता है पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद सबसे ठंडा जिला रहा. शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, जमुई में 6.9 और बांका का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है. बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 1 और 3 फरवरी को बिहार में दिख सकता है. उसमें भी 1 फरवरी वाला पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है. जबकि 3 फरवरी वाला पश्चिमी विक्षोभ ताकतवर है. इस दौरान पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी. जिससे बिहार में ठंड बढ़ेगी.
Also Read: पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को भी कर लिया खत्म, एक प्रेम कहानी का ऐसे हुआ अंत
राज्य में 6 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6 फरवरी के बाद ठंडी हवा उत्तरी बिहार में प्रवेश करेगा. जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन कोल्ड डे जैसी स्थिति नहीं बनेगी. हल्की ठंड बढ़ सकती है. हिमालय के तराई वाले सटे इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला है. न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










