Bihar Weather: बिहार में फिर बढ़ेगी सर्दी, बारिश-वज्रपात को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Bihar Weather मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी पटना समेत बिहार के 26 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश को अलर्ट जारी किया है. 07 फरवरी से तापमान में फिर से गिरावट के साथ सुबह और शाम में कनकनी बढ़ने के आसार हैं.
राजधानी पटना में रविवार को दिन भर धूप होने के बाद शाम करीब पांच बजे बादल छाने लगा और कुछ घंटे बाद हल्की बारिश भी हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री और न्यूनतम में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा. शहर के मौसम में अगले 24 घंटे के दौरान ठंड में कमी आने की संभावना है. इसके साथ ही हल्की बारिश और बादल छाये रहने की भी संभावना है. जारी आंकड़ों के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद मौसम साफ हो सकता है.देखिए वीडियो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए