Bihar Weather: पछुआ हवा से बिहार में लुढ़केगा पारा, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Updated:
विज्ञापन
Bihar Weather| Bihar Weather: Rain will increase cold in Bihar! IMD alert in these districts including Gopalganj, Siwan

Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में 29 नवंबर के बाद कई जिलों में तापमान लुढ़क सकता है. मौसम विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि इस दौरान 9 जिलों में मध्यम से घना कुहासा देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के लोगों को दिसंबर महीने में जोरदार ठंड का सामना करना पड़ सकता है.मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि प्रदेश में 28 नवंबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगेगी. बिहार में अभी से ही सुबह और रात के वक्त कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. इस दौरान ठिठुरन भी बढ़ गई है. दिन में 11 बजे के आसपास धूप आने से ठंड का असर नहीं दिखता है लेकिन शाम होते-होते कोहरा और ठंड का असर दिखने लगता है.

पछुआ हवा के कारण मौसम में बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक पछुआ हवा के कारण पटना सहित राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. साथ ही बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने बताया था कि बिहार के उत्तर पूर्व के जिलों में 30 नवंबर या एक दिसंबर को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इनमें पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया और भागलपुर शामिल है. इसका असर पूरे बिहार में दिखेगा.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जायेगा. दिसंबर महीने की 5 तारीख तक हर रोज तापमान लुढ़केगा. ठंड का सबसे ज्यादा असर मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, पूर्णिया और भागलपुर जिले में दिख सकता है.

इसे भी पढ़ें: ‘सुधरो या सुधारेंगे’, जमीन सर्वे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भड़के दिलीप जायसवाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन