बिहार के इन 6 जिलों में येलो अलर्ट, छाएगा घना कोहरा, एडवाइजरी जारी
सांकेतिक फोटो
Bihar Weather Forecast: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिन के दौरान राजधानी पटना में धूप खिलने से ठंड से राहत मिलने के आसार हैं. बिहार में फिलहाल वाल्मीकि नगर सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है.
Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकतर जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज और मधुबनी में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. बारिश की कोई संभावना नहीं है.
आपके शहर में

पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल
पटना शहर के मौसम की बात करें तो 2 फरवरी तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. सुबह का तापमान ठंडा रहेगा. दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तापमान पर क्या अपडेट
बिहार में न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में सबसे कम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, छपरा, गया और भागलपुर जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 5 फरवरी तक मौसम पूरी तरह सामान्य बना रहेगा. इस दौरान राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. इस दौरान आसमान साफ या हल्के बादलों वाला रह सकता है. बारिश, शीतलहर या घने कोहरे की कोई संभावना नहीं है.
इसे भी पढ़ें: डिजास्टर में अब बचेगी ज्यादा जानें,पटना समेत 20 शहरों में बनेंगे नए आपदा केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए