Bihar Weather News : बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौर, ठनके को लेकर अलर्ट जारी

बंगाल और ओड़िशा में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे प्रदेश की हवा में नमी बढ़ने के साथ प्रदेश में अच्छी खासी गर्मी भी है. ऐसे में अगले तीन-चार दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मेघ गर्जन के साथ जबरदस्त ठनके के आसार बने हुए हैं.
पटना. बिहार में अभी ठनके का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग द्वारा लोगों को इससे बचने की चेतावनी दी गयी है. दरअसल, बंगाल और ओड़िशा में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे प्रदेश की हवा में नमी बढ़ने के साथ प्रदेश में अच्छी खासी गर्मी भी है. ऐसे में अगले तीन-चार दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मेघ गर्जन के साथ जबरदस्त ठनके के आसार बने हुए हैं. ठनके को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट भी जारी किया गया है.
आइएमडी पटना के मुताबिक, गया और रोहतास के साथ-साथ इसके निकटवर्ती क्षेत्र में अगले 48 घंटे के दौरान भारी से भारी बरसात की आशंका है. इसे लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी भी दी है. अगले-दो से तीन दिन के दरम्यान बिहार पुरवैया हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दरअसल बंगाल की खाड़ी से लेकर पश्चिमी बंगाल, ओड़िशा में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यह मौसमी दशा बन रही है.
फिलहाल, जुलाई -अगस्त में बिहार में हुई कम बरसात की पूर्ति सितंबर माह में धीरे-धीरे हो रही है. अकेले सितंबर में अभी तक 160 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. अगस्त तक बिहार में केवल 486 मिलीमीटर बारिश हुई थी. 20 सितंबर तक प्रदेश में 646 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है.
Also Read: BPSC 67वीं पीटी अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने जारी किया घोषणापत्र, पटना के 83 केंद्रों पर होगी परीक्षा
मौसम पूर्वानुमान की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अभी अगले 10 दिनों तक लगातार सामान्य से मध्यम बारिश होती रहेगी. बिहार से मॉनसून लौटने की परिस्थिति नहीं बन रही है. हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के लौटने की शुरुआत हो गयी है. हालांकि मौसम विज्ञानियों का मत है कि बिहार से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की विदाई सितंबर के बाद ही होगी. सामान्य तौर पर पूरे बिहार से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










