Bihar Vidhan Sabha Election Update : रैली में बोले पीएम मोदी- मां तुम छठ पूजा की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है
Bihar Vidhan Sabha Election 2020, PM Modi Rally LIVE Update : बिहार चुनाव (Bihar Chunav 2020) के दूसरे चरण का मतदान करीब आ गया है, जिसके बाद सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. एक ओर एनडीए (BJP+JDU+HAM+VIP) जहां पीएम नरेंद्र मोदी के भरोसे सियासी समर की वैतरणी पार करने में लगी है. इसी क्रम में आज पीएम मोदी कि बिहार में चार रैलियां हैं. Bihar Assembly Election & बिहार चुनाव 2020 से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
चिराग ने फिर साधा सीएम नीतीश पर निशाना
लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार से मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधा. कहा कि इसमें कहीं कोई शंका नहीं होनी चाहिए कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए 10 नवंबर के बाद पुन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ हाथ मिला सकते हैं.
मां तुम छठ पूजा की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपरा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की माताओं को मैं कहना चाहता हूं कि तुम छठ पूजा की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है. इस दौरान उन्होंने कोरोना लॉकडाउन के दौरान मुफ्त अनाज की सुविधा छठ पूजा तक देने का जिक्र किया. साथ ही एक वीडियो की भी चर्चा की कि बिहार की पीएम मोदी को लेकर क्या सोचती हैं. उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
यूपी में डबल-डबल युवारज का जो हुआ, वही बिहार में भी होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपरा की रैली में भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की. उन्होंने बिना नाम लिए जमकर तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. कहा कि एक युवराज जंगलराज के युवराज से मिल गया. उन्होंने कहा कि जो हाल यूपी में डबल-डबल युवराज का हुआ, वहीं बिहार में होगा और खासकर जंगलराज के युवराज का.
Rahul gandhi rally in bihar: राहुल की बिहार में दो सभाएं
राहुल गांधी तीन और चार नवम्बर को फिर बिहार आ रहे हैं. दोनों दिन वह दो-दो चुनावी सभाएं करेंगे. वो इस बार भी मतदान के दिन बिहार आ रहे हैं. पीएम मोदी भी उस दिन बिहार में रहेंगे. कांग्रेस पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार राहुल की 3 नंवबर को किशनगंज और कटिहार में सभा होगी. उसी दिन दूसरे चरण की वोटिंग है. दूसरे दिन चार नंवबर को भी वह बिहार आएंगे. उस दिन अररिया और बिहारीगंज में उनकी चुनावी सभाएं होंगी.
PM modi rally in bihar: पीएम मोदी आज आ रहे हैं बिहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार की चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे. रविवार को वे छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में चुनावी सभाओं में शामिल होंगे. दूसरे और तीसरे चरण में उनकी कुल छह सभाएं होंगी. तीन नवंबर को तीसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में फारबिसगंज और सहरसा में चुनावी सभाओं को वे संबोधित करेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए