जनवरी की सैलरी चाहिए तो देना होगा प्रॉपर्टी का ब्योरा, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Dec 2025 5:58 PM

विज्ञापन

बिहार शिक्षा विभाग (सांकेतिक फोटो)

Bihar Teacher Salary: बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए सख्त निर्देश जारी किया है. अब शिक्षकों को अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा विवरण देना अनिवार्य होगा. तय समय सीमा में जानकारी नहीं देने पर जनवरी महीने का वेतन रोका जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Teacher Salary: बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए सख्त निर्देश जारी किया है. अब शिक्षकों को अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा देना अनिवार्य होगा. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो शिक्षक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी संपत्ति का विवरण नहीं देंगे, उन्हें जनवरी महीने का वेतन नहीं मिलेगा.

क्यों उठाया गया कदम

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कदम पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. विभाग का कहना है कि सरकारी सेवा में कार्यरत सभी कर्मियों के लिए संपत्ति का विवरण देना पहले से ही नियमों में शामिल है, लेकिन लंबे समय से इसका पालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा था. अब सरकार ने इसे सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है.

आदेश में क्या कहा गया

आदेश में कहा गया है कि सभी शिक्षक अपने नाम और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज चल संपत्ति जैसे नकद राशि, बैंक जमा, वाहन, आभूषण आदि तथा अचल संपत्ति जैसे भूमि, मकान, फ्लैट व अन्य अचल परिसंपत्तियों का पूरा विवरण निर्धारित प्रपत्र में देंगे. यह विवरण ऑनलाइन पोर्टल अथवा विभाग द्वारा तय प्रक्रिया के तहत जमा करना अनिवार्य किया गया है.

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षकों से समय पर संपत्ति विवरण प्राप्त करना सुनिश्चित करें. साथ ही कहा गया है कि जिन शिक्षकों का विवरण पूरा नहीं होगा या जिन्होंने विवरण जमा नहीं किया होगा, उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जायेगी.

अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व सरकारी कर्मचारियों की आय व संपत्ति में संतुलन की निगरानी के लिए जरूरी है. इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि किसी भी शिक्षक द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की स्थिति में समय रहते जांच की जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि तय समय-सीमा के भीतर संपत्ति का ब्योरा देना सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है व इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस संबंध में पूछे जाने पर डीइओ राजन कुमार ने बताया कि सभी शिक्षकों को सरकार स्तर से जारी आदेश के आलोक में जनवरी से पहले अपनी चल व अचल संपत्ति का ब्योरा विभाग को उपलब्ध करा देना है. नहीं देने वाले शिक्षकों को जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें: 25 से 30 किमी कम हो जाएगी बिहार से यूपी की दूरी, 8.44 करोड़ की लागत से सिसवा घाट पुल निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन