Bihar Special Train: रेलवे प्रशासन ने की बड़ी घोषणा, दिल्ली-दरभंगा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन छपरा से गुजरेगी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 May 2025 1:16 PM

विज्ञापन

Bihar Special Train: बिहार में गर्मी की छुट्टी को देखते हुए कई सारे स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया. इस बीच छपरा के लोगों के लिए अहम फैसला लिया गया है. दरअसल, दिल्ली-दरभंगा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब छपरा से होकर गुजरेगी.

विज्ञापन

Bihar Special Train: बिहार में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है. इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने को लेकर अहम फैसले लिए गए. इस बीच छपरा के लोगों को खास सहूलियत मिलने वाली है. दरअसल, रेलवे प्रशासन ने घोषणा की है कि, दिल्ली और दरभंगा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन छपरा से होकर गुजरेगी. ट्रेन संख्या 04072/04071 द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के रूप में संचालित होगी. 

ये दो दिन चलेगी ट्रेन

यह भी बता दें कि, इस स्पेशल ट्रेन की शुरूआत 19 मई से हो गई है, जो कि 10 जुलाई 2025 तक चलेगी. दिल्ली से यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन यानी कि, सोमवार और गुरुवार को चलेगी. वहीं, दरभंगा से यह 20 मई यानी कि आज से 11 जुलाई 2025 तक मंगलवार और शुक्रवार को रवाना होगी. ट्रेन कुल 16 फेरे लगाएगी. 

ट्रेन की टाइमिंग और रूट

ट्रेन के टाइमिंग की बात करें तो, दिल्ली से ट्रेन सुबह 11 बजे रवाना होगी. यह अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी होते हुए अगले दिन सुबह 7:10 बजे छपरा पहुंचेगी. उसके बाद हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए दोपहर 1:10 बजे दरभंगा पहुंचेगी. तो वहीं, वापसी में ट्रेन दरभंगा से दोपहर 3 बजे चलकर शाम 10:40 बजे छपरा और अगले दिन शाम 6:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

रेलवे यात्रियों से की गई अपील

खबर की माने तो, ट्रेन में टोटल 21 कोच होंगे. इनमें 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच हैं. यात्रियों को पर्याप्त सीटें उपलब्ध होंगी. रेलवे यात्रियों से अपील भी किया गया है कि, वे यात्रा से पहले टिकट बुक करें. साथ ही नियमों का पालन भी नियमित रूप से करें. ऐसे में इस ट्रेन से छपरा के लोगों को खास सहूलियत मिलेगी.

Also Read: Bihar Double Decker Road: दानापुर के पास बन रहा 1350 मीटर लंबा डबल डेकर पुल, जाम का झंझट होगा छू मंतर!

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन