मीठापुर से सिपारा के बीच एलिवेटेड रोड इस महीने हो जाएगा चालू, भर्राटा भरेंगी गाड़ियां, जानिए कितना काम है बाकी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Jan 2026 8:01 AM
अगस्त 2026 में चालू होगा मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Road Project: मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का काम अगस्त 2026 में पूरा हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक, तेजी से निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है. इस रोड का निर्माण पूरा होने से जहानाबाद, गया और औरंगाबाद के बीच कनेक्टिविटी आसान हो जायेगी.
Bihar Road Project: बिहार में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इन्हीं में एक मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड भी शामिल है. काफी समय के इंतजार के बाद इसका निर्माण कार्य पूरा होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, एलिवेटेड रोड का निर्माण अगस्त 2026 में पूरा हो जायेगा. अब सिर्फ 11 स्पैन पर कास्टिंग का काम बाकी है. यह काम पूरा होने से मीठापुर से महुली होते हुए पुनपुन की ओर आना-जाना और आसान हो जायेगा.
अभी सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड चालू
मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में अभी सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड चालू है. इसके लिए भूपतिपुर के पास बने रैंप से लोग एलिवेटेड रोड पर पहुंचते हैं. मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के फेज-2 में मीठापुर से सिपारा के बीच 2.1 किलोमीटर में काम हो रहा है.
अब कितना काम रह गया है बाकी?
दरअसल, मीठापुर से सिपारा के बीच बन रहे एलिवेटेड रोड में चाणक्या मैनेजमेंट संस्थान से न्यू बाइपास के बीच काम बाकी रह गया है. बाकी बचे 11 स्पैन पर कास्टिंग का काम तेजी से हो रहा है. मीठापुर से चाणक्या मैनेजमेंट संस्थान के बीच सुपर स्ट्रक्चर का काम पूरा हो गया है.
सिपारा साइड से सिपारा से न्यू बाइपास के उत्तर में काम कंपलीट है. बचे हुए हिस्से में न्यू बाइपास के पास लाउंचर लगा हुआ है. सूत्र की माने तो, बचे काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है. कास्टिंग का काम पूरा होने के बाद फाइनल टच दिया जायेगा. जुलाई के अंत तक निर्माण का काम पूरा हो जायेगा. जिसके बाद अगस्त में इसे चालू कर दिया जायेगा.
सड़क के ऊपर जाने वाली दूसरी सड़क
इस रोड को लेकर खास बात यह भी है कि शहर में सड़क के ऊपर जाने वाली यह दूसरी सड़क होगी. मीठापुर से सिपारा के बीच एलिवेटेड रोड एनएच-30 को पार कर रही है. बेली रोड में रूपसपुर नहर के पास फ्लाइओवर के ऊपर दीघा से एम्स के बीच पाटलि पथ गुजर रही है. इस एलिवेटेड सड़क के चालू होने से मीठापुर से महुली 9 किलोमीटर की सफर सात से आठ मिनट में पूरी हो जायेगी. इसके बनने से पटना से जहानाबाद, गया और औरंगाबाद के बीच का सफर आसान हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










