सम्राट सरकार का भ्रष्टाचार और लापरवाही पर वार, 10 और राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज

Updated:
विज्ञापन

दिलीप जायसवाल की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Revenue Department Action: बिहार सरकार ने राजस्व विभाग में लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर 10 और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. एक अधिकारी की बर्खास्तगी की अनुशंसा की गई है, जबकि कई अन्य को चेतावनी, फटकार और विभागीय जांच का सामना करना पड़ेगा. अब तक 42 अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department Action: बिहार सरकार ने राजस्व विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर एक बार फिर सख्त कदम उठाया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 10 और अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई की है. इस कार्रवाई को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने मंजूरी दी है.

विज्ञापन

एक अधिकारी को सेवा से हटाने की अनुशंसा

समस्तीपुर में प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात रहीं अंजलि कुमारी आनंद के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है. विभाग ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की है. विभाग का कहना है कि वह जुलाई 2021 से बिना अनुमति के लगातार अनुपस्थित थीं. इसके साथ ही उन्होंने विभागीय जांच और कार्यवाही में भी सहयोग नहीं किया.

कई अधिकारियों पर अलग-अलग कार्रवाई

सरकार ने छपरा सदर की अंचलाधिकारी कुमारी आंचल, बोधगया के पूर्व अंचलाधिकारी अविनाश कुमार, अस्थावां के अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार चौपाल, पश्चिम चंपारण के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार, मोकामा के पूर्व अंचलाधिकारी ज्ञानींद्र, मधेपुर की अंचलाधिकारी कौशिका कुमारी, हथुआ के अंचलाधिकारी नारायण रजा, गया सदर के राजस्व पदाधिकारी राम कुमार सुमन और गयाजी के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संजीव कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की है.

किस अधिकारी पर क्या कार्रवाई हुई

  • विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुमारी आंचल, रविंद्र कुमार चौपाल और राकेश कुमार को निंदन दंड यानी फटकार लगाई गई है.
  • पूर्व अंचलाधिकारी अविनाश कुमार का एक अप्रेजल रोक दिया गया है.
  • मधेपुर की अंचलाधिकारी कौशिका कुमारी को चेतावनी जारी की गई है.
  • ज्ञानींद्र, नारायण रजा और संजीव कुमार के खिलाफ आरोप-पत्र गठित किया गया है.
  • इसके अलावा राम कुमार सुमन के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया गया है.

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सरकार सख्त

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार, लापरवाही, अनियमितता और कर्तव्यहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में अगर कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

राजस्व विभाग इससे पहले भी कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है. विभाग के अनुसार हाल के दिनों में 32 अंचल अधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है.

हाल ही में राजस्व अधिकारी सोनी कुमारी को भी सेवा से बर्खास्त किया गया था. ताजा कार्रवाई के बाद अब तक कुल 42 अधिकारियों के खिलाफ सरकार कदम उठा चुकी है. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे मामलों की समीक्षा जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विभाग लगातार कर रहा निगरानी

राजस्व विभाग के मुताबिक दाखिल-खारिज, जमाबंदी, सरकारी जमीन की सुरक्षा, भू-हदबंदी, भू-अभिलेख और सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इन मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है. जांच के दौरान जिन अधिकारियों की कार्यशैली में गड़बड़ी, लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आ रही है, उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: अब 30 दिनों में मिलेगी फैक्ट्री खोलने की मंजूरी, बिहार में लागू हुआ सिंगल विंडो सिस्टम

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत 32 जिलों में कल बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन