दानापुर : कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मी के घर 10 लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े

Updated:
विज्ञापन

घर में घुसता हुआ चोर (सीसीटीवी फुटेज)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Danapur Theft : दानापुर में रिटायर्ड कर्मी के घर भीषण चोरी, 10 लाख की संपत्ति साफ. चोर छत से घुसे, जेवरात और कीमती सामान ले उड़े. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद. देखें कैसे हुआ ये बड़ा खेल.

विज्ञापन

Danapur Theft : पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मस्जिद इलाके में बेखौफ चोरों ने कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मी रहमतुल्लाह खान के घर से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवरात, तीन कीमती मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.

विज्ञापन

खिड़की की ग्रिल काटकर कमरे में दाखिल हुए चोर

गृहस्वामी रहमतुल्लाह खान के अनुसार चोर पहले छत के रास्ते घर में दाखिल हुए. इसके बाद एक कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर पहुंचे. चोरों ने कमरे में रखे गोदरेज और लॉकर को तोड़कर उसमें रखे जेवरात और अन्य सामान निकाल लिये.

दूसरे कमरे और हॉल को भी बनाया निशाना

इसके बाद चोर ऊपरी मंजिल के दूसरे कमरे में पहुंचे और वहां रखे गोदरेज व अटैची को खंगाला. सीढ़ी के रास्ते चोर नीचे हॉल में भी पहुंचे, जहां रहमतुल्लाह खान, उनकी पत्नी और छोटा बेटा सो रहे थे. चोरों ने हॉल में रखे तीन मोबाइल फोन भी चोरी कर लिये और छत के रास्ते फरार हो गये.

रात ढाई बजे खटखट की आवाज सुनकर जागे गृहस्वामी

रहमतुल्लाह खान ने बताया कि वह बिहार से बाहर रहते हैं. तीन दिन पहले पत्नी के इलाज के लिए अपने पैतृक आवास सुल्तानपुर मस्जिद स्थित घर आये थे. देर रात करीब ढाई बजे उन्हें खटखट की आवाज सुनाई दी. उठकर देखने पर एक युवक छत के रास्ते भागता हुआ नजर आया.

डायल-112 और पुलिस को दी गयी सूचना

घटना के बाद गृहस्वामी ने डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला.

Image

संदिग्ध युवक हिरासत में, तीन मोबाइल बरामद

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पीड़ित परिवार ने पास में रहने वाले एक युवक को संदिग्ध बताया. इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस के अनुसार हिरासत में लिये गये युवक के पास से चोरी किये गये तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.

थानाध्यक्ष ने कहा, मामले की जांच जारी

थानाध्यक्ष रविंद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. हिरासत में लिये गये युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस चोरी की पूरी घटना और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

15 दिनों में चार घरों में चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल

स्थानीय स्तर पर पिछले करीब एक पखवाड़े में चोरी की कई घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं. खगड़ी रोड स्थित श्याम गार्डेन अपार्टमेंट में सीबीआई कर्मी के फ्लैट में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आयी थी.

आर्य समाज मंदिर रोड और मिथिला कॉलोनी में भी चोरी

आर्य समाज मंदिर रोड के एसकेपुरम लेन नंबर 8 में मौसम कुमारी के बंद घर का ताला तोड़कर करीब छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आयी थी. वहीं मिथिला कॉलोनी में आलोक राज के घर से दिनदहाड़े चोर आईपैड चोरी कर फरार हो गये थे.

बाइक चोरी और मोबाइल छिनतई की घटनाओं से भी चिंता

दानापुर इलाके में चोरी के साथ बाइक चोरी और मोबाइल छिनतई की घटनाओं की भी शिकायतें सामने आती रही हैं. लगातार हो रही घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है.

Also Read : पटना जीपीओ मल्टी मॉडल हब में अब फ्री में नहीं पार्क कर सकेंगे गाड़ियां, अक्टूबर से देना पड़ेगा चार्ज, जानिए नया सिस्टम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन