Bihar Weather: बिहार में आज होगी भारी बारिश और गिरेगा ठनका, इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी…

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश (सांकेतिक फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले तीन घंटे के अंदर किन जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं. जानिए ताजा अपडेट…

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है. प्रचंड गर्मी का दौर चला तो बारिश ने भी दस्तक दी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली. आंधी-पानी ने अधिकतर जिलों में दस्तक दी. वज्रपात का कहर भी दिखा. 80 से अधिक लोगों की मौत भी आंधी-पानी और ठनके की चपेट में आकर हुई. इधर, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. आज रविवार को कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

बिहार में बारिश की संभावना आज भी बनी हुई है. IMD पटना ने रेड अलर्ट जारी किया है. समस्तीपुर, वैशाली, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के अंदर तेज बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं. तेज हवा चलने की संभावना भी इन जिलों में है.

इन जिलों का मौसम भी बदलेगा…

IMD पटना के अनुसार, बांका और भागलपुर जिले में अगले तीन घंटे के अंदर मध्यम दर्��े की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी…

रोहतास, औरंगाबाद, गया, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में भी कई जगहों पर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी है. कोसी-सीमांचल का मौसम भी बदल सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन