Bihar Rain Alert: अगले तीन घंटे में 8 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Jul 2025 1:40 PM
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. इसी क्रम में मौसम विभाग की ओर से अगले 3 घंटे में बिहार के 8 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Bihar Rain Alert: बिहार में पिछले कुछ दिनों से रूठा हुआ मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 8 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन 8 जिलों में अगले दो से तीन घंटों में भयंकर बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
पटना मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उसमें औरंगाबाद और गया शामिल है. तो वहीं जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, इनमें पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और जमुई जिला शामिल है. इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है. ऐसे में साफ देखा जा रहा है कि, मानसून बिहार के जिलों में फिर से एक्टिव हो रहा है.

पिछले दिनों कैसा रहा मौसम…
वहीं, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के जिलों का तापमान बढ़ा. शुक्रवार को मधुबनी, अररिया(फारबिसगंज) और डेहरी का तापमान लुढ़का जबकि अन्य जिलों का अधिकतम तापमान बढ़ा ही रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान गोपालगंज का 37.5 डिग्री दर्ज हुआ. कई जिलों का तापमान 37 डिग्री के करीब रहा है. जिससे लोगों को गर्मी का अहसास दिन भर होता रहा. शुक्रवार को भागलपुर जिले में शुक्रवार को आसमान में दिनभर बादल छाये रहे. कई जगहों पर हल्की बारिश हुई.
Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










