बिहार में अब बिना सूचना के बिजली कटी तो होगी बड़ी कार्रवाई, नीतीश सरकार ने जारी किया सख्त आदेश
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 18 May 2025 11:51 AM
Bihar (सांकेतिक)
Bihar: बिहार में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच अब बिना सूचना बिजली कटौती नहीं चलेगी. नीतीश सरकार ने बिजली कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं. ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी दी है कि लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई तय है.
Bihar: बिहार में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिजली कंपनियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि गर्मी के मौसम में बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो.
ऊर्जा सचिव और सीएमडी ने की समीक्षा बैठक
मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के निर्देश के बाद ऊर्जा सचिव और बिजली कंपनी के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने पटना समेत पूरे राज्य की बिजली आपूर्ति की समीक्षा की. बैठक में उपभोक्ताओं को समय पर और बिना व्यवधान के बिजली देने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया.
फ्यूज कॉल सेंटरों की सक्रियता बढ़ाने का आदेश
बैठक में फ्यूज कॉल सेंटर की प्रभावशीलता बढ़ाने पर जोर दिया गया ताकि बिजली गुल होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को त्वरित समाधान मिल सके. इसका उद्देश्य सेवा गुणवत्ता में सुधार कर जनता की शिकायतों का तत्काल निवारण करना है.
गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी राहत की उम्मीद
हालांकि बिहार के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान दिया है. तेज हवाओं और बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिलने की संभावना है.
सरकार की जनता को बेहतर बिजली सेवा देने की प्रतिबद्धता
नीतीश सरकार ने इस बार बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट नीति बनाई है. बिना सूचना बिजली कटौती पर सख्त कार्रवाई से उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी और बिजली सेवा में सुधार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










