बिहार के पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा, बच्चों के लिए बनेंगे क्वालिटी स्कूल, इलाज होगा पूरी तरह कैशलेस

Updated:
विज्ञापन
bihar police news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Government: बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. अब सभी 40 पुलिस जिलों में जवानों के बच्चों के लिए क्वालिटी स्कूल खोले जाएंगे और पुलिसकर्मियों का इलाज पूरी तरह कैशलेस होगा.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार पुलिस के जवानों और अधिकारियों के लिए सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी 40 पुलिस जिलों में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए एक-एक ‘क्वालिटी स्कूल’ बनाया जाएगा. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के इलाज की व्यवस्था पूरी तरह कैशलेस की जाएगी. सरकार जल्द ही इसे अगली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे सकती है.

पुलिस मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम

गुरुवार को पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में ‘बिहार पुलिस सैलरी पैकेज’ के तहत लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 61 पुलिस अफसरों और जवानों के परिजनों को 37.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे.

तेजस्वी के बयान पर भी बोले सीएम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई करते समय किसी की जाति नहीं पूछती. सीएम ने कहा, ‘जो पुलिस को चुनौती देगा, उसे 48 घंटे के अंदर सजा मिलेगी. पुलिस जाति देखकर गोली नहीं चलाती.’

534 प्रखंडों में खुलेंगे मॉडल स्कूल

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य के 534 प्रखंडों में ‘सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल’ खोले जाएंगे. सीएम का दावा है कि इन स्कूलों की गुणवत्ता इतनी बेहतर होगी कि बड़े अधिकारी और नेता भी अपने बच्चों के एडमिशन के लिए सिफारिश करेंगे.

सरकार का लक्ष्य- 5 लाख करोड़ का निवेश

सरकार ने राज्य में बड़े निवेश का लक्ष्य भी तय किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बैंकों का सीडी रेशियो बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया जाए.

सभी सरकारी कर्मियों को मिले कैशलेस इलाज

सीएम ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को निर्देश दिया कि पुलिस विभाग की तरह राज्य के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए भी कैशलेस इलाज की व्यवस्था लागू की जाए. सरकार की इन घोषणाओं को पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

Also Read: IRCTC घोटाले में फिर टला फैसला, लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश, पूरा मामला समझिए

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन