पटना में 10 घंटे चली NIA की रेड, दो फ्लैटों को टीम ने खंगाला, 1 करोड़ के जेवर और 20 लाख कैश मिले

Updated:
विज्ञापन

NIA की टीम (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna NIA Raid: पटना के चित्रगुप्त नगर में 10 घंटों तक एनआईए की रेड चली. इस दौरान एनआईए की 8 लोगों की टीम ने दो फ्लैटों को खंगाला. इसके बाद जानकारी सामने आई है कि 1 करोड़ के जेवर और 20 लाख रुपये कैश मिले हैं.

विज्ञापन

Patna NIA Raid: रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश के मामले में नया अपडेट है. दिल्ली से गिरफ्तार संदीप के पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके के दो फ्लैटों में छापेमारी की गई. छापेमारी के बाद दोनों फ्लैटों से एक करोड़ रुपये के जेवर और 20 लाख रुपये नकद मिलने की जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

दो प्लैटों में 10 घंटों तक चली रेड

मिली जानकारी के अनुसार, आठ सदस्यीय एनआईए की टीम ने चित्रगुप्त नगर थाना इलाके के साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में छापेमारी की थी. करीब 10 घंटों तक यह रेड चली थी. जांच के दौरान आयकर विभाग, एसटीएफ की टीम के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी मौजूद रही.

16 जून की रात RSS ऑफिस में बम फेंकने की कोशिश

पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि 16 जून की देर रात रांची के निवारणपुर के आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश हुई थी. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है. वह पता लगा रही है कि आरोपियों को स्थानीय स्तर पर किन लोगों को वित्तीय मदद, वाहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं.

दिल्ली से हुई थी संदीप की गिरफ्तारी

इसी मामले में जांच के दौरान ही पिछले दिनों एनआईए ने दिल्ली से संदीप नाम के एक युवक को हिरासत में लिया था. पूछताछ में उसने साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में दो फ्लैट होने की जानकारी दी, जिसके बाद एनआईए ने तीन दिन में दो बार यहां छापेमारी की.

मामले में जांच पड़ताल जारी

सूत्रों के मुताबिक, यहां से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के सोने के जेवर और 20 लाख रुपये की नकदी टीम को मिली है. लेकिन अभी एनआईए की ओर से आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है. एनआईए की टीम जांच के बाद संदीप को लेकर रांची रवाना हो गई है. लेकिन मामले में जांच पड़ताल अभी भी जारी है. आगे इसमें एनआईए की टीम कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है.

Also Read: बिहार के 7 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवा के साथ होगी बारिश, बिजली गिरने का भी अलर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन