Bihar News: दानापुर में निर्माणाधीन नाले के पानी भरे गड्ढे में गिरा स्कूली बच्चा, हालत गंभीर

Updated at : 05 Oct 2024 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
हादसा

Bihar News: दानापुर में निर्माणाधीन नाले के पानी भरे गड्ढे में स्कूली बच्चे को गिर जाने से हड़कंप मच गया. बच्चे को सगुना मोड़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां जीवन मौत से जूझ रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के दानापुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 9 व 10 के सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन नाला के पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक स्कूली बच्चा डूब कर बेहोश हो गया. बच्चे को सगुना मोड़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां जीवन मौत से जूझ रहा है. बताया जाता है कि थाने के ताराचक स्टेट बोरिंग निवासी जरवन राय का नौ वर्षीय नाती स्वयं कुमार अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है. ताराचक स्थित वेदांता पब्लिक स्कूल में तीसरा वर्ग का छात्र है.

घटना का जिम्मेदार कौन?

परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह स्वयं कुमार स्कूल गया था छुट्टी होने के बाद घर लौटने के दौरान ताराचक के समीप निर्माणाधीन नाला के पानी भरे गड्ढे में डूब गया. प्रत्यक्षदर्शी सोनी कुमारी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे स्कूल के छुट्टी के बाद तीन-चार बच्चे घर जा रहे थे. इसी दौरान नाला से मोटरपंप से पानी अधूरे नाले में गिराया जा रहा था. जिससे फेन हो गया था. बच्चों फेन देखने लगे थे. इसी दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया और उस में गिर गया. काफी देर तक शोर मचाया, पर आसपास कोई नहीं था. करीब आधा घंटे के बाद दो-तीन लोगों ने गड्ढे में कूद कर स्कूली बैग के साथ बच्चे को बाहर निकाला.

Also Read: Bihar News: रेलकर्मी और शिक्षक ने कामवाली को टैबलेट खिलाकर किया घिनौना काम, फिर हैवानियत के सारी हदें कर दी पार

बेहोशी की हालत में भर्ती

बच्चा बेहोश था. सोनी ने बताया कि डायल 112 को फोन कर सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची. परिजनों ने छात्र स्वयं को बेहोशी की हालत में सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर मासूम स्वयं आइसीयू में जीवन मौत से जूझ रहा है. परिषद के इओ पंकज कुमार ने बताया कि परिषद के वार्ड 9 व 10 से सीमा क्षेत्र में जल निकासी के लिए बुडको द्वारा नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है. निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण घटना घटी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान नहीं आया है और मामला संज्ञान में आने पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन