पटना के युवक से नेपाल में ठगी, 50 हजार रुपये का कराया ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Cyber Crime

Cyber Crime

Bihar News: राजेश कुमार ओझा से साइबर शातिरों ने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फंसा कर तीन लाख रुपये ठग लिये. इस संबंध में सिपाही ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. पटना के मुस्तफापुर के रहने वाले ऋषभ राज नेपाल की राजधानी काठमांडू घूमने गये थे. वहां कुछ लोगों ने उनसे डरा-धमका कर जबरदस्ती 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिये. इस संबंध में उसने पटना साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया है.

बिजली मीटर ब्लॉक का झांसा देकर 1.26 लाख रुपये निकाले

दीघा के रहने वाले ब्रजेश कुंदन को शातिर ने बिजली विभाग का कर्मी बन कर फोन किया और कहा कि आपका मीटर ब्लॉक हो गया है. इसके बाद उनसे एप डाउनलोड करवा कर 15 रुपये का रिचार्ज करवाया. जैसे ही ब्रजेश ने रिचार्ज किया, उनके खाते से तीन बार में 1.26 लाख रुपये की निकासी हो गयी है.

सिपाही ने गंवाये तीन लाख रुपये

न्यू पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राजेश कुमार ओझा से साइबर शातिरों ने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फंसा कर तीन लाख रुपये ठग लिये. इस संबंध में सिपाही ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है. उसने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में अधिक मुनाफे के लालच में तीन लाख रुपये लगा दिये. जब मुनाफा मांगा, तो शातिरों ने बातचीत करना बंद कर दिया.

फर्जी एटीएम कार्ड से राशि निकलने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

सरमेरा प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने एसबीआइ एटीएम के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे साइबर गिरोह के एक फ्रॉड को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फर्जी तरीके से इस एटीएम मशीन से व्यापक पैमाने पर राशि की निकासी की जा रही है. गिरफ्तार फ्रॉड पटना जिले के घोसवारी थाना क्षेत्र के कुम्हरा गांव निवासी मनुशेखर सिंह का 21 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार है. तलाशी के क्रम में गिरफ्तार ठग के पास से एक फर्जी एटीएम कार्ड तथा दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पूछताछ में गिरफ्तार ठग ने अपना जुर्म कबूल किया है.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन