Bihar News: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को लेकर नया अपडेट, जानिए कब तक बनकर होगा तैयार?

Updated:
विज्ञापन

मोइनुल हक स्टेडियम (फोटो-एक्स)

Bihar News: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है. गुरुवार को स्टेडियम के 5-6 जगहों से मिट्टी का नमूना कलेक्ट किया गया है. इस मिट्टी का टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को लेकर नया अपडेट आ गया है. स्टेडियम के पुनर्निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है. जल्द ही इस स्टेडियम में इंटरनेशनल और आईपीएल मैच खेले जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को स्टेडियम के अलग-अलग जगहों से मिट्टी कलेक्ट किए गए. मिट्टी को नमूना के तौर पर कलेक्ट करने के बाद उसका टेस्ट किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिट्टी में क्या कुछ किया जाएगा टेस्ट?

दरअसल, मिट्टी को लेकर यह टेस्ट किया जाएगा कि यह मिट्टी कितनी मंजिल के निर्माण के लिए केपेबल है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी और बीसीए के बीच एग्रीमेंट को लेकर 30 जनवरी को साइन किया जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स के तौर पर मोइनुल हक स्टेडियम को फिर से बनाने का काम सिवांस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है. यह लखनऊ की कंपनी है.

सरकार ने 30 सालों के लिए बीसीसीआई को दिया

जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार ने 30 सालों के लिए मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई को सौंप दिया है. यह प्रोजेक्ट जनवरी 2025 में ही शुरू होना था, लेकिन अलग-अलग कारणों से इसमें देरी होती रही. इस तरह यह परियोजना करीब एक साल लेट हो चुकी है. अब इसकी नई डेडलाइन वर्ष 2029 तय की गई है.

क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं?

नए स्टेडियम में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधाएं होंगी. इसमें 40 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता, आधुनिक ड्रेसिंग रूम, घरेलू और विजिटिंग टीमों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं, जिम, स्पा, फिजियो रूम और भोजन की विशेष सुविधा शामिल होगी.

साथ ही ऑफ-सीजन अभ्यास के लिए इनडोर क्रिकेट सुविधा, टेनिस कोर्ट, प्रैक्टिस नेट, कॉन्फ्रेंस हॉल, सेमिनार और वर्कशॉप हॉल, वीडियो एनालिसिस रूम और फिजियो सेंटर बनाए जाएंगे. क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, वॉलीबॉल कोर्ट, फाइव स्टार होटल और खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक हॉस्टल की भी योजना है.

Also Read: Bihar News: डायल 112 और पुलिस डाटा सेंटर के लिए मिलेंगे 172.80 करोड़ रुपए, जानिए क्या-क्या बदलेगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन