Bihar News: विधान परिषद सभापति कंप्यूटर का डाटा डिलीट, इओयू की साइबर सेल ने शुरू की जांच

बिहार विधान परिषद
Bihar News: विधान परिषद सभापति कंप्यूटर का डाटा डिलीट हो गया है. इओयू की साइबर सेल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल ने कंप्यूटर को जांच के लिए अपने साथ ले गयी है.
अनुज शर्मा/ Bihar News: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्थित कंप्यूटर से संदिग्ध रूप से डाटा डिलीट होने का मामला सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सभापति ने स्वयं आर्थिक अपराध इकाई के एक अधिकारी को फोन कर सूचित किया कि उनके कार्यालय कक्ष के कंप्यूटर में कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं और उन्होंने साइबर सेल से जांच करने का अनुरोध किया. साइबर टीम तत्काल उनके कार्यालय पहुंची और तकनीकी प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक साइबर सुरक्षा जांच की.
सभापति के कंप्यूटर में संग्रहीत डाटा डिलीट
प्रारंभिक जांच के दौरान किसी भी प्रकार के मालवेयर, रैनसमवेयर या डाटा चोरी की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन यह पाया गया कि सभापति के कंप्यूटर में संग्रहीत डाटा डिलीट है. हालांकि जांच टीम ने कंप्यूटर हार्डवेयर की साइबर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल ने कंप्यूटर को जांच के लिए अपने साथ ले गयी है. साइबर फॉरेंसिक जांच ये यह पता करेगी कि डाटा कब, कैसे और किस माध्यम से डिलीट किया गया. पूरे मामले की निगरानी वरीय अफसर कर रहे हैं.
डेटा डिलीट मामले की जांच शुरू
गंभीर तथ्य सामने आने पर एफआईआर भी की जा सकती है. इओयू की जांच टीम को आशंका है कि सिस्टम से अति महत्त्वपूर्ण खास डाटा डिलीट किया गया है. हालांकि इस मामले में अभी किसी का आधिकारिक रूप से नाम सामने नहीं आया है. उधर विधान परिषद से जुड़े सूत्रों का कहना है परिषद के परीक्षा सेक्शन से जुड़े एक कर्मचारी ने सभापति कक्ष के कंप्यूटर का डेटा डिलीट किया है. सूत्रों का यह भी कहना है कि संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




